Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, जानें किस राज्य का है मामला

poisonous liquor

poisonous liquor

अहमदाबाद। गुजरात के बोटाड में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने की वजह से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया है। कहा जा रहा है कि जहरीली शराब के सेवन की वजह से कुछ लोगों की मौत भी हो गई है। पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि कर दी है।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बोताड में कई लोगों ने जहरीली शराब (Poisonous Liquor)  का सेवन किया है। इस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। यहां भी ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

अब ये शराब कहां से आई थी, किसने इन लोगों को दी थी, अभी तक पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। बड़ा सवाल ये भी कि जिस गुजरात में कई सालों से शराबबंदी चल रही है, वहां पर लोगों ने इसका इंतजाम कहा से किया।

धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला

अभी पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

वैसे कहा जा रहा है कि इस मामले में मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अहमदाबाद ज़िले के धंधुका में भी ज़हरीली शराब के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Exit mobile version