Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने गए चार लोगों की डूबने से मौत

Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

पटना। बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सावन (Sawan) की पहली सोमवारी को गंगा (Ganga) स्नान करने गए चार लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सभी के शवों को निकाल लिया गया है। गंगा में डूबने वालों में तीन किशोर शामिल हैं। ये सभी खेरिया गांव से गंगा (Ganga)  स्नान करने और सावन की पहली सोमवारी को जल भरने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि गंगा (Ganga) में स्नान करने के दौरान 6 लोग डूबने लगे तब दो लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि चार गहरे पानी में चल गए। मरने वालों की उम्र 14 साल से 18 साल के बीच बताई जा रही है।

इस घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली वहां कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

मृतकों की पहचान खेरिया निवासी 14 वर्षीय हर्ष कुमार, 15 वर्षीय शिवम कुमार, 16 वर्षीय पप्पू कुमार, और 18 वर्षीय मोहन कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच की है। सोमवारी के अवसर पर काढ़ागोला घाट पर 6 लड़के जो खेरिया गांव के थे गंगा स्नान करने और जल भरने के लिए आए थे। इस दौरान चार गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने नाव की सहायता से चारों को निकाला। इसके बाद उन्हें बरारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारी बारिश के चलते इन जिलों में 16 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, यलो अलर्ट जारी

इधर जिन दो लड़कों को स्थानीय लोगों ने बचाया वह मौके से भाग गए हैं। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद बरारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने चार लोगों के मौत की बात कही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दी गई है उनके सामने शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Exit mobile version