Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BJP के मण्डल चीफ समेत चार लोगों ने किया युवती के साथ गैंगरेप, पार्टी ने किया बाहर

Mandal chief of BJP gang raped

Mandal chief of BJP gang raped

मध्य प्रदेश के शहडोल में जिले बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके दोस्तों पर 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। उसके बाद हड़कंप मच गया है। गैंगरेप के आरोपी नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है।

आरोप है कि युवती को अगवा कर गाड़ाघाट के एक फार्महाउस में ले जाया गया, जहां उनसे बारी-बारी से रेप किया गया। मामला शहडोल के जैतपुर थाने का है। दुष्कर्म में एक शासकीय शिक्षक भी शामिल बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जैतपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर भाजपा के जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, शिक्षक राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह और मोनू महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती 18 फरवरी को कुछ सामान लाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि शिक्षक राजेश शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ आया और युवती को गाड़ाघाट स्थित फार्महाउस ले गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ 2 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 20 फरवरी की रात उसे घर के सामने फेंक कर चले गए। जब युवती ने परिजनों को आवाज लगाई तब मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने बताया कि वे दो दिन तक युवती की तलाश आसपास और रिश्तेदारों के यहां कर रहे थे।

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से बाल-बाल बचे कमलनाथ, घबराहट से बिगड़ी तबीयत

पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने युवती के साथ नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्‍हें नशीली दवाई देकर शराब भी पिलाने की बात सामने आ रही है। युवती की हालत गंभीर है। उन्‍हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता विजय त्रिपाठी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस भाजपा नेता विजय त्रिपाठी समेत उसके 3 अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

Exit mobile version