• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले के आरोप में छात्र नेता समेत चार लोग हिरासत में

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rakesh tikait

rakesh tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान में हुए हमले के आरोप में पुलिस ने एक छात्र नेता सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बहरोड़ के ततारपुर चौराहे पर हुई थी।

किसान नेता टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी, लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, भाकियू का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोग भाजपा से सम्बद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हैं। यूनियन ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ है।

UP: 11 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, 5 अप्रैल से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया था उसमें टिकैत मौजूद नहीं थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के छात्र नेता कुलदीप राव ने अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे टिकैत के काफिले को काले झंडे दिखाए। उन्होंने कहा कि काफिले के कुछ वाहन वहां रुक गए और उनमें सवार सदस्यों की इस मुद्दे को लेकर झंडे दिखा रहे लोगों से बहस हुई। इस बीच उनमें से किसी ने पत्थर मारकर एक कार का शीशा तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना के संबंध में मुख्य आरोपी कुलदीप राव सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। टिकैत के साथ चल रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि आरोपी लगभग 40-50 की संख्या में थे और उनके पास लाठियां थीं। उन्होंने कहा कि हम हरसोली में पहली बैठक को संबोधित करने के बाद बानसूर की ओर जा रही थे तो तातारपुर के पास यह घटना हुई। घटना के बाद टिकैत ने दूसरी सभा को संबोधित किया।

CM योगी का सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रात में ट्वीट किया, ”अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के काफिले पर भाजपा के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।” गहलोत के अनुसार,’ भाजपा किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के हक में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर रही है जो शर्मनाक है।’

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राजस्थान में उनके काफिले पर हुए हमले का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है। टिकैत ने साफ शब्दों में कहा मुझ पर हुए हमले के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। टिकैत ने कहा कि यह उनकी यूथ विंग का काम है। वे कह रहे थे, “राकेश टिकैत, गो बैक”। मुझे कहां जाना चाहिए? उन्होंने हम पर पत्थर फेंके, लाठियां चलाईं। वे हमसे क्यों लड़ रहे हैं, हम किसान हैं कोई राजनीतिक पार्टी नहीं हैं। हमारा विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ है। हम बीजेपी का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनके लोग यहां आते हैं और बात करते हैं। आज हमारा कार्यक्रम अलीगढ़ में है। कल हम दो दिनों के लिए गुजरात जा रहे हैं, यह बहुत संवेदनशील क्षेत्र है, हमारे किसानों को सावधान रहना चाहिए। बाहरी लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं है। हमें राज्य के किसानों, राजनेताओं और प्रेस को मुक्त कराना है।

Tags: crime enwsNational newsrajasthan newsRakesh Tikait
Previous Post

UP: 11 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, 5 अप्रैल से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Next Post

सचिन वाजे के हार्ट में दो ब्लॉकेज, कोर्ट ने कहा मेडिकल रिपोर्ट दिखाइए

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
Next Post
sachin waje

सचिन वाजे के हार्ट में दो ब्लॉकेज, कोर्ट ने कहा मेडिकल रिपोर्ट दिखाइए

यह भी पढ़ें

Arrested

लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में निजी स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

24/08/2022
बैजू बावरा

बैजू बावरा बनकर आलिया-दीपिका से रोमांस करेंगे रणबीर कपूर

18/10/2020
CM Dhami

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

11/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version