Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण अग्निकांड में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, लाखों की संपत्ति राख़

fire

fire

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दूरदराज चुराह उपमंडल के सुइला गांव में भयंकर अग्निकांड में दो बच्चों सहित चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। मरने वालों में माता-पिता और बच्चे शामिल थे।

बताया जा रहा है आग लगने से सटी हुई पशुशाला में बंधे नौ मवेशी भी झुलस कर मर गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ है, इस दौरान क्षेत्र में बारिश हो रही थी। जब तक आस-पास के लोगों को आग की भनक लगी तब बहुत देर हो चुकी थी। चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस आग से लाखों की संपत्ति भी जलकर राख हो गई है।

लखनऊ: महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आधिकारिक सूचना के अनुसार यह घटना जिले के सुइला गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसकर कुछ जानवरों की भी मौत हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही रात को ही पंचायत के प्रधान व पूर्व प्रधान मौके पर पहुंच गए। भंजराड़ू से पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया।

जनवास तक गाड़ी योग्य सड़क है, उससे आगे प्रशासन भी पैदल ही मौके पर पहुंचा। यह गांव समुद्र तल से आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर है। पुलिस ने मृतकों की पहचान 30 वर्षीय देसराज, उसकी पत्नी 25 वर्षीय डोलमा और उनके दो बच्चे जिनकी उम्र तीन से पांच साल के बीच है, के रूप में की है।

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीसा के सुईला गांव स्थित एक घर में आग लगने के कारण परिवार के चार सदस्यों और कुछ पशुओं की असामयिक मृत्यु की पीड़ादायक खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को संबल प्रदान करें।

वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन को मदद करने व मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

Exit mobile version