Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चाय बनाते समय सिलेण्डर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

massive fire

massive fire

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को चाय बनाते समय सिलेण्डर लीक होने से आग (Fire) लग गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी पीपल नगर, रहना निवासी रतन लाल (52) पुत्र नवाब सिंह के यहां उनकी पत्नी गुड्डी देवी (50) मंगलवार को चाय बना रही थी।

बताया जाता है कि चाय बनाते समय अचानक सिलेण्डर लीक होने के कारण आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तव तक आग की चपेट में आने से रतन लाल, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्री सोनम (11) व निशा (8) झुलस गयी। आस पास के लोग सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सभी झुलसे हुये लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

Exit mobile version