Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

turtle smuggler

turtle smuggler

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके में पिलुआ मंदिर के पीछे यमुना नदी से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार करने के दावा किया है।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसओजी टींम व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए कछुआ तस्करी के अन्तराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को विभिन्न प्रजातियों के तीन लाख रुपये मूल्य के 67 कछुआ के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पिलुआ हनुमान मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे पहुची तो पुलिस टीम को 4 व्यक्ति कछुओं को बोरो में भरते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर घेराबन्दी करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर बोरो में से 55 कछुए सुन्दरी प्रजाति ,6 कछुए चित्रा प्रजाति,06 कछुए सोनिया गैंगगोटिक्स प्रजाति जिनमें से 5 कछुए मृत अवस्था में बरामद किए गए ।

पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे लोग इन पकडे हुए कछुओं को उत्तराखण्ड के व्यक्ति को 300-400 रुपए किग्रा के हिसाब से बेच देते है।

Exit mobile version