• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कस्टडी से फरार अपराधी की तलाश में पुलिस की चार टीमों का गठित

Writer D by Writer D
07/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Absconded

absconding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जेल में बंद का कांठ थाने के हिस्ट्रीशीटर (History sheeter) फहीम एटीएम के पुलिस कस्टडी से फरार (absconding) हो जाने के मामले में पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। साथ ही उसे पेशी पर लेकर आए दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।

बिजनौर जेल में बंद कांठ थाने का हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। गुरुवार को उसे पेशी के लिए बिजनौर पुलिस के दो सिपाही लेकर आए थे। आरोपित पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही बिजनौर और मुरादाबाद के साथ ही आस-पास के जनपदों की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई।

आस-पास के सभी जनपदों में सूचना दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही साथ कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

कांठ थाना क्षेत्र की नगर पंचायत ऊमरीकलां निवासी फहीम उर्फ एटीएम शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले पुलिस ने उसकी लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की थी। फहीम एटीएम के खिलाफ लूट, डकैती, रोड होल्डअप जैसी बड़ी घटनाओं के बरेली, हापुड़, गाजियाबाद, बदायूं, नोएडा के अलावा हरियाणा के गुडगांव और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 24 मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही बीते वर्ष कर्नाटक पुलिस ने भी उसे पकड़ने के लिए कांठ में छापेमारी की थी। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह अपने ठिकाने बदलता रहता है।

किम शर्मा करेंगी दूसरी शादी, बॉयफ्रेंड संग करना का है प्लान

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले उसे प्रशासनिक आधार पर मुरादाबाद जेल से बिजनौर भेजा गया था। गुरुवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट में आरोपित की पेशी होनी थी। इसके लिए दो पुलिस कर्मी उसे बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट लेकर आए थे।

पेशी के बाद आरोपित फहीम एटीम ने अपने रिश्तेदारों से मिलने का झांसा देकर पाकबड़ा लेकर गया था। यहां पर हाशिमपुरा चौराहे पर स्थित रिश्तेदार के घर पर उसने दोनों पुलिस कर्मियों को कमरे में बैठने के लिए कहा इसके बाद खुद अंदर गया कमरे को बाहर से बंद करके भाग गया।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

कार की टक्कर से दो की मौत, चार घायल

Next Post

शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर प्रेमी हुआ फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
murder

शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर प्रेमी हुआ फरार

यह भी पढ़ें

Propose Day

इस खास अंदाज में कहें पार्टनर से अपने दिल की बात, कारगर है प्रपोज करने के ये आइडिया

08/02/2026
नीतीश कुमार

एक्टर सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच से इंसाफ की उम्मीद : नीतीश

08/09/2020
Actor Sumit Vyas became Corona infected, provided information on social media

सुमित व्यास हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

17/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version