Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाशिवरात्रि पर स्नान करने गई चार किशोरी गंगा में डूबे, दो को बचाया, दो लापता

drowned in ganga

स्नान करने गई चार किशोरी गंगा में डूबी

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में शिवरात्रि के पावन पर्व पर मानिकपुर थाना के शाहाबाद घाट पर गंगा स्नान कर रहीं चार किशोरी गंगा नदी में डूबने लगीं। स्थानीय गोताखोरों ने दो किशोरी को किसी तरह से बचा लिया लेकिन दो किशोरी गंगा नदी में डूब गईं। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

गंगा नदी में स्नान करते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर सीओ कुंडा और मानिकपुर एसओ गंगा घाट पर पहुंचे। प्रशासन ने दोनों लापता किशोरी के शव को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम भी लगाई है। ये सभी मानिकपुर थाना के अन्तापुर गांव के रहने वाली थीं।

कानपुर गैंगरेप केस: दो दरोगा और कॉन्स्टेबल निलंबित, मुख्यारोपी गिरफ्तार

आज महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगा स्नान के लिए पूरा कुनबा घाट पहुंचा था। इस दौरान शाहाबाद के दक्षिणी छोर पर संगीता, बेगम, अंजली, प्रियंका एक साथ नहाने लगीं। इस दौरान अचानक चारों लड़कियां गंगा में डूबने लगीं।

गंगा के घाट के पास बैठे अर्जुन गोताखोर की नजर गंगा में डूबती चारों लड़कियों पर पड़ गई। जिसके बाद गोताखोर ने अंजली और प्रियंका को बचा लिया लेकिन संगीता और बेगम गंगा नदी में समा गई। खबर लिखे जाने तक दोनों लड़कियों पता नहीं चल सका था।

विकास की झूठी कहानियां सुनाने में भाजपा का जवाब नहीं : अखिलेश यादव

जिला प्रशासन की मदद से गोताखोर उनकी तलाश नाव से कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश द्विवेदी का कहना है कि दो किशोरी की गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सीओ एसओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। गोताखोर की मदद से दोनो लड़कियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version