Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ पश्चिम से चार बार विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव का निधन, राजनाथ ने जताया दुख

MLA Suresh Srivastava

MLA Suresh Srivastava

लखनऊ पश्चिम से चार बार विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव का आज सात दिन की बीमारी के बाद निधन हो गया। विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विधायक श्रीवास्तव के निधन की खबर फैलते ही उनके राजाजीपुरम स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार विधायक के परिवारीजन के एकत्रित होने के बाद उनका अंतिम संस्कार बैकुंठधाम घाट पर संपन्न कराया जाएगा।

यूपी में लॉकडाउन के दिन हर गली और मोहल्ले में होगा सैनिटाइजेशन : टंडन

उल्लेखनीय है कि विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने अपने जीवन में भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सहित तमाम दिग्गज नेताओं के साथ काम किया था। समाजसेवा के कार्य में दिवंगत सुरेश श्रीवास्तव सदैव तत्पर रहते थे। लखनऊ पश्चिम विधानसभा में हर व्यक्ति की मदद के लिए उनके हाथ बढ़े रहते थे।

Exit mobile version