Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

arrested

arrested

हस्तिनापुर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

हस्तिनापुर पुलिस ने लहर पुल के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन बदमाशों ने हस्तिनापुर के मालीपुर गांव निवासी अभिषेक से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटना स्वीकार किया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुकुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम नंगला खेपड़ थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर, निखिल कुमार पुत्र सुशील कुमार, प्रीत पुत्र मांगेराम व उज्जवल पुत्र प्रमोद सैनी निवासी ग्राम शाहपुर थाना बहसूमा मेरठ के रूप में हुई। इन बदमाशों के पास से लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद हुआ।

ये बदमाश बहुत शातिर है और कई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। थाना बहसूमा और हस्तिनापुर में इन बदमाशों पर मुकदमे दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ करअन्य घटनाओं का पता लगाने में जुटी है।

Exit mobile version