Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक करोड़ के गांजे के साथ चार महिला और पॉच पुरूष गिरफ्तार

women arrested

arrested

वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने मंगलवार को चौकाघाट क्षेत्र में दबिश देकर 403.06 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चार महिलाओं और पॉच पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख से एक करोड़ रूपये आंकी जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा ज़ोन ने बताया कि चेतगंज पुलिस तड़के गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली की कुछ पुरूष और महिलाएं अंधरापुर चौकाघाट मार्ग पर स्थित देशी शराब ठेके के पास खड़े हैं। उनके पास बीस बंडलोंं में जिसे ऊनी चादर में लपेटा है, उसमें अवैध गांजा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर सुबह लगभग 6.55 पर सभी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 403.06 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम पंचकुला हरियाणा निवासी वीरू पुत्र नत्थू, रीवा मध्य प्रदेश निवासी शिवचरन साकेत, लुकेश कौल, पंचकुला हरियाणा निवासी शोराम पुत्र नत्थू, पानीपत हरियाणा निवासी भीरू, पंचकुला हरियाणा निवासी माया, रीवां मध्यप्रदेश निवासी सीता कौल, पूर्णिमा रावत,नीतू साकेत बताया।

पूछताछ में बताया कि गांजा उड़ीसा के फूलबाड़ी से राजा नामक व्यक्ति से लेकर आ रहे थे। इस माल को हमें गाजियाबाद के दलवीर को देना था। पुलिस अफसरों के अनुसार यह गिरोह हरियाणा के घुमंतू जाति के हैं।

कैरियर के रुप में गांजे की तस्करी करते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि गांजा पहुंचाने के लिए एक बार में तीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति मिलता था। दो माह पहले भी लगभग 100 किलो गांजा गाजियाबाद पहुंचाए थे। घूमंतू जनजातियां दलवीर से मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर आगे की कार्यवाही करती हैं। गिरोह के सदस्य हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस का ही इस्तेमाल करते हैं।

Exit mobile version