Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरकारी महिला संरक्षण गृह में 4 महिलाओं की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

Dead Body

Dead Body

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सरकारी महिला संरक्षण गृह में पिछले 14 दिनों के दौरान 4 महिलाओं की मौत से सनसनी फैल गई। यह महिलाओं के लिए राजकीय विशेष संरक्षण गृह सेक्टर 34 में मौजूद है। इन महिलाओं की मौत पर नोएडा जिला प्रशासन ने सफाई में कहा है कि इन महिलाओं की मौत बीमारी के चलते हुई है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार सोनी ने राजकीय विशेषीकृत गृह में आवासित महिलाओं की मृत्यु के संबंध में कहा कि राजकीय विशेषीकृत गृह (बालिका /महिला) सेक्टर 34 गौतमबुद्धनगर में मानसिक रूप से मंदित अज्ञात महिलाओं को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के माध्यम से आवासित कराया जाता है।

इनकी सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख के लिए लगभग 72 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और स्टाफ नियुक्त है। यह संस्था पूर्व में पीपीपी मॉडल पर संचालित थी।

अतुल कुमार सोनी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में ये संस्था से 60 से अधिक मानसिक रूप से मंदित संवासियों का उपचार एवं काउन्सिलिंग कराकर मजिस्ट्रेट के माध्यम से उनके परिजनों की सुपुर्दगी कर चुकी है। जिला प्रशासन ने बताया कि 20 दिसंबर को 50 साल की सुनीता, 23 दिसंबर को 50 साल की आराधना, 30 दिसंबर को 25 साल की प्रियंका की मौत हो गई थी, जबकि 3 जनवरी को संवासनी 30 साल की रूबी का मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सफाई में कहा है कि इन सभी मौतों की वजह बीमारी मानी जा रही है।

अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया, अधिकारियों से बोलें पीएम मोदी

जिला प्रशासन ने कहा है कि ये महिलाएं मानसिक रूप से बीमार थीं। सीजर की समस्या से ग्रसित थीं। इनका उपचार जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तनूजा गुप्ता द्वारा किया जा रहा था।

जिला चिकित्सालय की दो नर्स द्वारा संवासिनियों को आवश्यक दवाएं दी जाती हैं। महिलाओं की मौत के इस मामले का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version