Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गेंद निकालने सीवर में उतरे चार युवक, दो की मौत, दो घायल

The entire family was found dead

The entire family was found dead

नोएडा के सेक्टर-5 में रविवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब क्रिकेट खेल रहे कुछ युवाओं की गेंद नाले में जा गिरी। क्रिकेट की गेंद को निकालने के लिए चार युवक सीवर में उतरे।

बताया जा रहा है कि इन चार में से दो युवकों की सीवर में ही मौत हो गई जबकि दो के घायल होने की सूचना है।

सपा सांसद आजम खान खुद के खर्चे पर मेदांता में करेंगे इलाज, SC ने दी मंजूरी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना सुबह 7.00 बजे की है।

Exit mobile version