Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लॉटरी के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख रुपये

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

नई टिहरी। देवप्रयाग में लॉटरी के नाम पर महिला से आठ लाख से अधिक की ठगी (Fraud) करने का मामला सामने आया है। मामले में थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

देवप्रयाग थाना क्षेत्र के पट्टी हिंडोलाखाल के महड़ गांव में एक महिला को व्हाट्सअप कॉल के जरिये लॉटरी खुलने का झांसा देकर ठग लिया गया। एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि महड़ गांव में बकरी पालकर गुजारा करने वाली लक्ष्मी देवी को साल के पहले दिन 1 जनवरी को व्हाट्सअप से कोई अज्ञात कॉल आया। जिसमें महिला की 25 लाख की लॉटरी खुलने की बात कही गयी। लॉटरी की रकम को पाने के लिए महिला से 12 हजार दौ सौ का फाइल चार्ज भरने को कहा गया। महिला ने 7 जनवरी को यह रकम भरते ही ठगों ने 15 फरवरी तक उससे किसी न किसी बहाने रकम वसूली जाती रही।

ठगों के झांसे में आई महिला ने अपने सभी गहने बेच डाले। साथ ही रिश्तेदारों से भी काफी कर्ज ले लिया। महिला के पति जगदीश सिंह को इस मामले की जब तक भनक लगी तब तक महिला 8 लाख 13 हजार लॉटरी के नाम पर गवां चुकी थी। लॉटरी के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिला व उसके पति ने थाना देवप्रयाग में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इस मामले में एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी को जांच अधिकारी बनाया गया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद महिला के साथ ही उसको कर्ज देने वाले भी सकते में हैं।

Exit mobile version