Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घाटी में हो रही जमाने वाली ठंड, पहलगाम में पारा -11.1 डिग्री सेल्सियस

pahalgam

pahalgam

पहलगाम। पूरी कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिन्दु से कई डिग्री नीचे पहुंचने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड और भी तेज हो गई है। जहां विश्व प्रसिद्ध हेल्थ रिसॉर्ट पहलगाम में न्यनूतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है जो इस समय सबसे अधिक ठंडा स्थान है।

शुरुआत में लुढ़का शेयर बाजार, फिर नए शिखर पर हुआ बंद

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि कश्मीर घाटी में अगले चार दिनाें के दौरान मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान साफ होने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है, दिन के तापमान में हालांकि धूप खिलने के कारण सुधार होने का अनुमान है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पोंगल उत्सव में हुए शामिल

दक्षिण कश्मीर में यहां से 100 किलोमीटर दूर पहलगाम में रात के तापमान में सुधार हुआ है लेकिन वहां न्यूनतम तापमान शुरू से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस रहने से सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे है। एक होटल मालिक ने गुलमर्ग से यूनीवार्ता को बताया कि विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी का एक मात्र स्थान है जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यहां रात का तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे आ गया है। जो सामान्य से एक डिग्री ऊपर है।

Exit mobile version