• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर में फ्रांस के राजदूत ने की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
french ambassador visited Gorakhnath temple

french ambassador visited Gorakhnath temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया।

डेढ़ घण्टे मंदिर परिसर में रहने के दौरान उन्होंने भ्रमण कर नाथ संप्रदाय के इस विश्व प्रतिष्ठित पीठ की विशेषताओं की जानकारी ली। मंदिर की गौशाला में जाकर गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गोरक्षपीठ पहुंच कर अभिभूत नज़र आ रहे फ्रांस के राजदूत को मंदिर प्रबंधन ने गीता प्रेस और नाथ संप्रदायक की गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक सांस्कृतिक पुस्तकों की भेंट देकर विदा किया।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन बुधवार रात गोरखपुर पहुंचे। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने उनका स्वागत किया। एक होटल में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह 7:25 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच बाबा गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन व पूजन किया। मंदिर की अलौकिक छटा देख वह अभिभूत दिख रहे थे।

निवार : सिर्फ 4 घंटे में हुई 23 सेमी बारिश, कई इलाकों में चल रही तेज हवाएं

उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सभी देवालयों, अखंड धूनी, ब्रह्मलीन महंतजन की समाधि स्थली पर भी शीश नवाया। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान वह महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप राव से इस विश्व प्रसिद्ध पीठ की खासियत से अवगत होते रहे। उन्होंने भीम सरोवर समेत तमाम स्थलों पर खुद फ़ोटो भी खींची।

मंदिर परिसर स्थित गोशाला में जाकर फ्रांस के राजदूत ने गाय को गुड़ खिलाया। उन्हें इस गोशाला को लेकर मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की गोसेवा और गोवंश को लेकर उनके द्वारा संचालित योजनाओं के बारे के विस्तार से जानकारी दी गई। करीब डेढ़ घण्टे मंदिर में रहने के दौरान उन्होंने सूक्ष्म जलपान किया।

विदाई के वक्त गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन की तरफ से उन्हें अंग्रेजी व फ्रेंच भाषा में प्रकाशित गीता प्रेस व गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक व सांस्कृतिक पुस्तकें भेंट की गईं।

Tags: cm yogifrench ambassadorfrench ambassador visited Gorakhnath templeGorakhnath Templegorakhpur newsup newsup news in hindiuttar pradesh news in hindi
Previous Post

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- जब तक वैक्सीन नहीं, तब तक स्कूल नहीं

Next Post

किसान आंदोलन : आज दो बजे तक दिल्ली की सीमा पार नहीं करेगी मेट्रो

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
दिल्ली मेट्रो Delhi Metro

किसान आंदोलन : आज दो बजे तक दिल्ली की सीमा पार नहीं करेगी मेट्रो

यह भी पढ़ें

brahmastra

ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #boycott brahmastra

16/06/2022
Neeraj Chopra won the title of Paris Diamond League 2025

नीरज चोपड़ा ने फिर रच दिया इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब

21/06/2025
jila badar

पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ जिला बदर अपराधी की कराई मुनादी

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version