• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईपीएल में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में मचा रहे हैं धमाल

Desk by Desk
15/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

आईपीएल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ| यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें संस्करण में इस बार मेरठ के खिलाड़ी जौहर दिखा रहे हैं। ये सभी अपनी-अपनी टीमों के प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मेरठ की इस युवा ब्रिगेड की सराहना खुद भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर चुके हैं।

गेंदबाजी में जहां कार्तिक त्यागी, शिवम मावी, कर्ण शर्मा लगातार जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बल्लेबाजी में प्रियम गर्ग भरपूर रन बटोर रहे हैं। हालांकि मेरठ के एक और सिताारे और भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों मे से एक भुवनेश्वर कुमार चोट के चलते फिलहाल आईपीएल को अधूरा छोड़कर वापस लौट आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज देशपांडे बनना चाहते थे बल्लेबाज

आइपीएल के 13वें संस्करण में मेरठ के खिलाड़ी कई अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने हुए हैं। कर्ण शर्मा और भुवनेश्वर कुमार विगत कई वर्षो से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। शिवम मावी ने भी 2019 आईपीएल में अपनी पारी की शुरूआत कर दी थी।

इस बार अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग और उनके प्रमुख गेंदबाज कार्तिक त्यागी को भी आईपीएल के लिए चुना गया था। कर्ण शर्मा ने चेन्नई की ओर से खेलते हुए लगातार दो मैचों में शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं कार्तिक त्यागी ने भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान की पेस अटैक में अपनी अहम जगह बना ली है। राजस्थान के लगातार हारने के बावजूद कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी की तारीफ सभी क्रिकेट विशेषज्ञों ने की है। शिवम मावी को विरोधी टीमों को शुरुआती झटके देने के चलते कोलकाता नाईट राइडर्स की गेंदबाजी का प्रमुख हिस्सा माना जाता है।

Tags: Bhuvaneshwer Kumar IPL updatecricketIPL 2020IPL updatesKarn SharmaKarthik TyagiMeerut Players in IPLShivam Maviआईपीएलआईपीएल अपडेटआईपीएल में मेरठ के खिलाड़ीकर्ण शर्माक्रिकेटप्रियम गर्गभुवनेश्वर कुमार की चोटशिवम मावी
Previous Post

ड्रॉप कैच को लेकर केएल राहुल ने की विराट कोहली की खिंचाई

Next Post

अखिलेश बोले- भाजपा किसानों को आयकर के दायरे में लाने रच रही है साजिश

Desk

Desk

Related Posts

Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
Main Slider

गारबेटा में भी योगी-योगी, सड़कों-छतों पर खड़े होकर हजारों लोगों ने किया बुलडोजर बाबा का दीदार

20/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश बोले- भाजपा किसानों को आयकर के दायरे में लाने रच रही है साजिश

यह भी पढ़ें

डीजीपी एच सी अवस्थी

महिला थानों में हो हेल्प डेस्क व आगन्तुक कक्ष की स्थापना : डीजीपी

18/10/2020
Guava Chutney

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

16/05/2025
suresh raina

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी

06/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version