Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने यूं मनाया करवा चौथ

Kajol , Shilpa & Bipasha

काजोल, शिल्पा और बिपाशा

करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की हसीनाएं भी काफी धूमधाम से मनाती हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे आगे रहता है। वहीं बिपाशा बसु से लेकर काजोल तक बी टाउन की हसीनाएं सजधज कर लाल जो़ड़े में पति की पूजा करते नजर आईं। तो चलिए देखें शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल तक की तस्वीरें।

आदित्य नारायण ने शादी की तारीख के साथ बताया हनीमून प्लान

 

सजधज कर अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंची शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। गोल्डन कलर के बड़े प्रिंट के वर्क वाली इस साड़ी को मसाबा गुप्ता के डिजाइन कलेक्शन से लिया गया था। वहीं शिल्पा इस लाल साड़ी के साथ मैचिंग चू़ड़ियां और ग्रीन एंड रेड हैवी नेकपीस पहने नजर आईं।

जबकि रवीना टंडन भी बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन बनीं करवा चौथ के मौके पर नजर आईं। ब्राइट रेड कलर का शरारा जिस पर गोटा वर्क किया गया था। वहीं रवीना ने इस लुक को और ज्यादा ट्रे़डिशनल बनाने के लिए मांगटीका और रेड लिप्स भी ऐड किया था।

करवा चौथ के मौके पर बीटाउन की इन हसीनाओं की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें काजोल भी शामिल हैं। करवा चौथ के मौके पर प्लेन रेड साड़ी और नूडल स्ट्राईप ब्लाउज के साथ गोल्डन नेकपीस और झुमके पहने काजोल माथे पर काली बड़ी सी बिंदी लगाए पोज देती दिखीं।

वहीं शादी के बाद से तीसरा करवा चौथ मना रहीं बिपाशा बसु ट्रेंडी शरारे में दिखीं। हालांकि उन्होंने लाल रंग को छोड़ ऑरेंज एंड यलो कलर को चुना था। डिजाइनर गोपी वैद के डिजाइन किए शरारे के साथ माथे पर बड़ी गोल बिंदी बिपाशा पर जंच रही थी।

करवाचौथ के बाद Kapoor परिवार ने किया फैमिली डिनर, देखिये करीना का लुक

यहीं अनिल कपूर के घर हुए करवा चौथ की पूजा में बीटाउन की कई सारी स्टार्स वाइफ पहुंची थीं। जिसमें वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी शामिल हैं। नताशा करवा चौथ की पूजा में लाल रंग की साड़ी पहने नजर आईं।

 

Exit mobile version