• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से लग रहे है खरमास, गलती से भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Kharmas

kharmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। फिर चाहे शादी हो, मुंडन, सगाई या फिर गृह प्रवेश जैसे अन्य शुभ कार्य। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती हैं जब इन शुभ कार्यों को करने की मनाही की जाती है। ऐसा ही महीना है मलमास या खरमास, जिसमें एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। खरमास की शुरुआत आज से हो रही है। मलमास नए साल 2022 में 14 जनवरी पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा। इस महीने विशेष तौर पर कुछ कामों को करने की मनाही है। आइये जानते हैं इनके बारे में-

कब लगता है खरमास

सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं। संक्रांति एक सौर घटना है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पूरे वर्ष में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं।  जब सूर्य देव धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो इन्हें क्रमश: धनु संक्रांति और मीन संक्रांति कहा जाता है। सूर्य जब धनु व मीन राशि में रहते हैं, तो इस अवधि को मलमास या खरमास कहा जाता है।

इसलिए बंद होते हैं शुभ कार्य

ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति धनु राशि का स्वामी होता है। बृहस्पति का अपनी ही राशि में प्रवेश इंसान के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसा होने पर लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर पड़ जाता है। इस राशि में सूर्य के मलीन होने की वजह से इसे मलमास भी कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है। सूर्य के कमजोर स्थिति में होने की वजह से इस महीने शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है।

भूलकर भी ना करें ये काम

1-  इस समय विवाह वर्जित होता है। इस समय अगर विवाह किया जाए तो भावनात्मक और शारीरिक सुख दोनों नहीं मिलते हैं।

2- इस समय नए मकान का निर्माण और संपत्ति का क्रय करना वर्जित होता है।  इस अवधि में बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनसे निवास का सुख नहीं मिल पाता है।

3- नया व्यवसाय या नया कार्य शुरू न करें। मलमास में नया व्यवसाय आरम्भ करना आर्थिक मुश्किलों को जन्म देता है।

4- अन्य मंगल कार्य जैसे द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन भी वर्जित होते हैं, क्योंकि इस अवधि के किए गए कार्यों से रिश्तों के खराब होने की सम्भावना होती है।

5-  इस महीने धार्मिक अनुष्ठान न करें। हर रोज किये जाने वाले अनुष्ठान कर सकते हैं।

Tags: Kharmaskharmas 2021Malmaasmalmaas 2021
Previous Post

अगर आपका पार्टनर हो रहा आपसे दूर, तो हो जाइए सावधान

Next Post

नाश्ते में बनाए टेस्टी मटर पोहा, देख कर मुंह में आ जाएगा पानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
matar poha

नाश्ते में बनाए टेस्टी मटर पोहा, देख कर मुंह में आ जाएगा पानी

यह भी पढ़ें

vaccination

लखनऊ ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगा इतने हजार लोगों को टीका

05/08/2021
Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी कब है, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा-विधि

16/11/2024
beaten

छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मां बेटो समेत तीन को पीट कर किया मरणासन्न

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version