Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्मृति दिवस परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, डीजीपी ने रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण

स्मृति दिवस परेड

स्मृति दिवस परेड

लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में 21 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली पुलिस स्मृति दिवस परेड 2020 का कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उप0 शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन्स का अनुपालन करते हुये सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

डीजीपी एचसीअवस्थी द्वारा रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया। पूर्वाभ्यास परेड की कमान्ड पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र द्वारा की गयी। परेड में नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, जीआरपी, फायर सर्विस, यातायात पुलिस, एटीएस, आरआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें सम्मिलित हुई।  पूर्वाभास के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को परेड में और सुधार लाने हेतु बारीक निर्देश दिये गये।

हाथरस काण्ड में CBI ने जेएन मेडिकल कॉलेज में खंगाले अहम सुराग, डॉक्टरों से ली चिकित्सकीय जानकारी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत में 264 पुलिसजनों द्वारा कर्तव्य की बेदी पर अपनी जीवनाहुतियॉ दी गयी है, जिसमें उप्र के 9 पुलिसजन सम्मिलित है। कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले इन वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन लखनऊ में किया जायेगा। मुख्यमंत्री शोक परेड में सम्मलित होंगे तथा शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे।

शहीद होने वाले यूपी पुलिस के जवान

1-स्व. देवेन्द्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर नगर

2-स्व. अनूप कुमार सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस कानपुर नगर

3-स्व. महेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस कानपुर नगर

4-स्व. नेबूलाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस-कानपुर नगर

5-स्व. जितेन्द्र कुमार पाल, आरक्षी नागरिक पुलिस- कानपुर नगर

6-स्व. सुल्तान सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस कानपुर नगर

7-स्व. राहुल कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस कानपुर नगर

8-स्व. बबलू कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस-कानपुर नगर

Exit mobile version