• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण में विदेश से भी दे सकेंगे चंदा, ट्रस्ट ने FCRA के लिए किया आवेदन

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर निर्माण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदेशों में रहने वाले राम भक्तों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अब ट्रस्ट की ओर से फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के लिए आवेदन दिया गया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद विदेश में रहने वाले लोग भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दे पाएंगे। ट्रस्ट के गठन के बाद से ही इसकी मांग की जा रही थी।

दरअसल, अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए विदेशों में बसे रामभक्तों की तरफ से आर्थिक सहयोग देने की होड़ लगी हुई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कार्यालय में विदेशों से चंदा देने के लिए रोजाना आ रहे फोन के मद्देनजर अब गृह मंत्रालय से फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत इजाजत लेने के लिए आवेदन किया है।

सत्ता के दलालों को मोदी ने ‘छू-मंतर’ कर दिया :  नकवी

इसकी अनुमति मिलते ही लाखों की तादाद में विदेशों में रह रहे भारतीय भी राममंदिर के लिए चंदा दे सकेंगे। अयोध्या में भूमिपूजन के बाद से मंदिर निर्माण के लिए दान देने का सिलसिला तेज है।

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार राम मंदिर के लिए 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट में जमा हो चुका है। सबसे ज्यादा चंदा ट्रस्ट के एसबीआई खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर के द्वारा आया है। राममंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में भी हर दिन करीब 20 से 30 हजार की नगदी आ रही है।

जवान भी खिलाफ, किसान भी खिलाफ, तब समझो सत्ता के दिन बचे है चार : अखिलेश

इसके अलावा प्रतिदिन कई चेक भी आ रहे हैं, जिन्हें ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जमा कराया जाता है। जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विदेश में रहने वाले एनआरआई की ओर से चंदा देने के लिए खूब फोन आ रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट अभी विदेशी चंदा लेने के लिए अधिकृत नहीं है। अब ट्रस्ट ने विदेशी चंदे के लिए गृह मंत्रालय से फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत इजाजत लेने के लिए आवेदन किया है।

ट्रस्ट एनआरआई से चंदा हासिल करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में एक एनआरआई अकाउंट भी खुलवाने जा रहा है। कानून के तहत भारत में जब कोई व्यक्ति या संस्था, एनजीओ विदेश से चंदा लेती है तो उसे फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) यानी विदेशी सहयोग विनियमन अधिनियम के नियमों का पालन करना होता है।

Tags: 24ghante online.comayodhya newsdonations from abroad in construction of Ram templeForeign Contribution Regulation ActForeign Cooperation Regulation ActLatest Uttar Pradesh News in HindiRam temple constructionShri Ram Janmabhoomi Tirth Trustफॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्टराम मंदिर निर्माणराम मंदिर निर्माण में विदेश से चंदाविदेशी सहयोग विनियमन अधिनियमश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट
Previous Post

सत्ता के दलालों को मोदी ने ‘छू-मंतर’ कर दिया :  नकवी

Next Post

चीन ने पहली बार माना, गलवान घाटी की हिसंक झड़प में मारे गए थे उसके फौजी

Desk

Desk

Related Posts

Turmeric
Main Slider

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

18/09/2025
Guru Brihaspati
Main Slider

इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

18/09/2025
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस कब मनाया जाएगा? जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

18/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

नवरात्रि में इस दिशा में स्थापित करें कलश और मूर्ति, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

18/09/2025
Lord Vishnu
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है भगवान विष्णु की पूजा, नहीं मिलता पूर्ण फल

18/09/2025
Next Post

चीन ने पहली बार माना, गलवान घाटी की हिसंक झड़प में मारे गए थे उसके फौजी

यह भी पढ़ें

Dhami Cabinet

Dhami Cabinet: सिलिका सैंड, चारा नीति सहित कुल 13 विषयों पर हुए निर्णय

03/05/2023
Life Imprisonment

पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद

10/01/2023
glowing skin

बेदाग और ग्लोइंग चेहरे की है चाहत, तो ऐसे करें दूध का इस्तेमाल

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version