Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लव जिहाद के नाम पर विदेश से होती है फंडिंग, हिंदू लड़कियों की लगती है बोली: साक्षी महाराज

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों की बोली लगती है। लव जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लव बहुत अच्छा शब्द है, लव प्रेम विवाह की परंपरा सृष्टि हुई तब से चली आ रही है। उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिहाद जुड़ने पर वह जहर हो जाता है।

शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज कहा कि लव जिहाद हिंदू की लड़कियों को गलत नामों से अपने चक्कर में फंसा कर उनसे आतंकी पैदा किए जाते हैं और उन्हें छोड़ दिया जाता है। जबकि प्रेम विवाह 99 प्रतिशत सफल होते हैं, लेकिन लव जिहाद 99 प्रतिशत असफल होते हैं। जबकि लव जिहाद का पैसा विदेशों से आता है। जहां कट्टर हिंदू की लड़की का रेट 11 लाख रुपए है। ब्राह्मण ठाकुर और ओबीसी के अलग-अलग रेट फिक्स है। साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि इसका संचालन मदरसों और मस्जिदों से होता है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार द्वारा लाया गए लव जिहाद कानून की सराहना की।

यहां जानें Scorpio के बेस मॉडल की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में सबकुछ

उधर, योगी सरकार के लव जिहाद से जुड़े धर्म परिवर्तन वाले अध्यादेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अध्यादेश को नैतिक व संवैधानिक रूप से अवैध बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई है।

50 हजार रुपये तक का जुर्माना

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इससे पहले राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शादी के लिए धोखाधड़ी कर धर्मांतरण किए जाने की घटनाओं पर रोक लगाने संबंधी कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद 15- 50 हजार तक का जुर्माना का प्रवधान है। वहीं शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन अवैध घोषित कर दिया गया है। अगर कोई भी ग्रुप धर्म परिवर्तन कराता है तो उसे 3 से 10 साल की सजा होगी।

Exit mobile version