Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समुद्र तट पर पांच शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Dead Body

Dead body

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित मुरुड समुद्र तट पर पांच शवों के मिलने से यहां सनसनी फैल गई है। स्थानीय पुलिस ने इन शवों को बरामद कर उनकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे के अनुसार मुरुड व आसपास के समुद्री तट पर शनिवार रात तक पांच शव पाए गए । यह सभी शव इस क्षेत्र के नहीं लगते हैं। इसलिए मुंबई स्थित येलोगेट पुलिस स्टेशन व ओएनजीसी के अधिकारियों के प्रयास से इन शवों की पहचान का प्रयास जारी है।

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या, आरोपी फरार

दूधे ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इनका डीएनए टेस्ट भी करवाया जा सकता है। जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि प्रशासन ओएनजीसी व येलो गेट पुलिस स्टेशन के संपर्क में है।

बहुत जल्द इन शवों की पहचान कर ली जाएगी।

Exit mobile version