Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गए जुआरी, कब्जे से नकद व ताश के पत्ते बरामद

gamblers arrested

gamblers arrested

लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने जुआरियों को रंगे हांथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से हजारों रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी बाजारखाला ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए साविक भदेवा तिराहे पर छापेमारी की कार्यवाई की थी। पुलिस टीम देख आरोपित भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर जुआरियों को दबोच लिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम साविक भदेवा निवासी मो0 नदीम, स्थानीय निवासी सलमान बताया है।

आरोपितों के कब्जे और मालफड़ से पुलिस ने करीब 11 हजार रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपित सार्वजनिक स्थान पर जुए में रुपयों की बाजी लगा रहे थे। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version