• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले बरस तू जल्दी आ…. के जयघोष के साथ शुरू हुआ गणेश विसर्जन

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, धर्म, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Ganesh Visarjan

Ganesh Visarjan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मुंबई सहित आस पास के इलाकों में हर्ष और उल्हास के साथ ढोल तासे सहित भगवान गणेश का विसर्जन (Ganesh Visarjan) शुरु हो गया है। पिछले 10 दिनों तक भगवान गणेश की सेवा करने के बाद गणपति बप्पा मोरया, अगले साल की तू जल्दी आ कहते हुए गुलाल उड़ाते हुए गणेश भक्त भगवान गणेश को विसर्जन स्थल पर ले जा रहे हैं।

इससे मुंबई महानगर का माहौल गणेश मय हो गया है। किसी भी तरह का विघ्ररोकने के लिए गणेश भक्तों की सुरक्षा के लिए 20 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी शहर के चप्पे पर तैनात किए गए हैं। कोरोना की वजह से पिछले दो साल गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) पर पाबंदी थी, लेकिन इस साल बिना पाबंदी के गणेश भक्त विसर्जन में शामिल हो रहे हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही साढ़े पंद्रह हजार पुलिस और एसआरपीएफ की यूनिट तैनात कर दी गई है। फोर्स वन की विशेष टीमों के साथ एसआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों को तैनात किया गया है। मुंबई के महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर सादे कपड़ों में 600 पुलिस महिला अधिकारियों और कर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई में 77 महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों और 173 कृत्रिम झीलों पर विशेष पुलिस बल तैनात है। लालबाग राजा के विसर्जन जुलूस की सुरक्षा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। विसर्जन के दौरान ट्रैफिक को संभालने में पुलिस की मदद के लिए होमगार्ड के अलावा एनजीओ, एनसीसी के छात्र भी मौजूद हैं।

अनंत चतुर्दशी आज, जानें पूजा विधि और महत्व

मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल में भगवान गणेश की आरती कर उन्हें विसर्जन स्थल (Ganesh Visarjan) पर मार्गस्थ कर दिया है। आज भी भारी संख्या में गणेश भक्त गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे हैं। इसी तरह मुंबई के राजा, गिरगांव के राजा, खेतवाड़ी, चिंतामणि सहित 12 हजार गणेशोत्सव मंडलों ने भगवान गणेश को विसर्जन स्थल पर भगवान गणेश को मार्गस्थ कर दिया है। जबकि लाखों की संख्या में घरेलू गणपति का विसर्जन शुरु हो गया है।

आम मुंबईकरों के साथ-साथ मुंबई नगर निगम, पुलिस, यातायात शाखा सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियां जोर-शोर से गुलाल के साथ भगवान गणेश को विदाई देने के लिए तैयार हैं। नगर और उपनगरों के चौराहों, झीलों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में विसर्जन के लिए नगर पालिका ने समुचित तैयारी की है। मुंबई में करीब 12 हजार सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं और अनंत चतुर्दशी पर लाखों घरेलू गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

इसके लिए गिरगांव, दादर, वर्ली, माहिम, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, अक्सा, मारवे सहित विभिन्न स्थानों पर 77 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 173 कृत्रिम झीलों में विसर्जन की तैयारी की गई है। नगर पालिका ने कृत्रिम तालाबों की भी व्यवस्था की है। सभी विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है और हजारों की संख्या में नगर निगम, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को भक्तों के घर से भगवान गणेश की प्रतिमा को लिए जाने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2022Ganesh Visarjan 2022lalabagh ke badshahMaharashtra NewsMumbai NewsNational news
Previous Post

PM Kisan Yojna की वेबसाइट पर हुआ बदलाव, पेज से हट गया ये ऑप्शन

Next Post

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Modern ropeway system to be built in Haridwar
राजनीति

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

08/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

08/04/2026
राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Next Post
taxi collapses

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत

यह भी पढ़ें

Nail Paint

नेलपेंट सूखने में लगता है टाइम , इस ट्रिक को करें ट्राई

19/02/2026
Woman fell into 100 feet deep borewell

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू में जुटा पुलिस प्रशासन

08/02/2024

मौसम अलर्ट : नोएडा, मेरठ सहित यूपी के 15 जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version