Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगरेप का वांछित इनामी बदमाश 10 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

rape accused arrested

rape accused arrested

नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में 10 वर्षों से फरार चल रहा बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि 10 साल पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी मुर्शीद फरार चल रहा था। उसे शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेशभूषा बदल-बदलकर कभी बिहार तो कभी हैदराबाद में रहता था। वह दूसरे शहरों भी जाता था।

वह हैदाराबाद भी एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा एक अपराधिक मामले में उसके खिलाफ मसूरी थाने में भी चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

Exit mobile version