Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

12 साल के लड़के के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

misbehaved

misbehaved

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सेलमपुर इलाके में 4 लोगों ने बच्चे के साथ पहले सामूहिक दुष्कृत्य (Gang Rape)किया।  फिर उसकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई भी की।  बाद में आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी शेयर की है और पुलिस ने 4 दिन में पूरी जानकारी तलब की है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा- ‘दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।  एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए।  हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई।  1 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। ‘

स्वाति ने नोटिस में लिखा- ‘दिल्ली महिला आयोग को एक महिला की शिकायत मिली है, जिसने बताया है कि उसके 12 साल के बेटे का दिल्ली के सेलमपुर में बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया है।  शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।  आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स में एक रॉड भी डाली।  उन्होंने उसे ईंटों और डंडों से भी बेरहमी से पीटा।  बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी।  उसके बाद माता-पिता ने तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। ‘

अस्पताल में भर्ती है बच्चा

दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि पुलिस को डेडलाइन भी दी है।  जिसमें कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 28 सितंबर तक मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाई जाए।  स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर भी शेयर की है।

Exit mobile version