Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गंगा दशहरा पर बन रहे हैं बेहद शुभ संयोग, जानें पूजन की सही विधि

Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले गंगा स्नान किया जाता है और मां गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गंगा नदी को देवी के रूप में पूजा जाता है। शास्त्रों में गंगा मां को मोक्षदायिनी भी कहा गया है। गंगा में स्नान करने से व्यक्ति सभी तरह के पापों से मुक्ति पा लेता है।

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून को रात 2.32 बजे शुरू होगी और यह तिथि 17 जून को सुबह 4.40 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 16 जून 2024 रविवार को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का त्योहार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र सुबह 11:13 बजे तक रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

बन रहे हैं ये शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस खास दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। यह सभी योग पूजा के लिए बेहद ही शुभ माने गए हैं। इन योगों में पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पूजा विधि

– गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना चाहिए।

– गंगा में स्नान करना संभव न हो, तो आप पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

– गंगा दशहरा पर स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

– मां गंगा और भगवान शिव की पूजा करें।

– पूजा के दौरान गंगा स्त्रोत का पाठ जरूर करें।

– इस दिन जरूरतमंदों को कुछ चीजें दान करें।

Exit mobile version