• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा एक्सप्रेसवे दिलों की दूरी भी कम करेगा : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की धरती शाहजहांपुर में कहा कि देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में आने के बाद से निरंतर जोड़ने का काम हुआ है। सबको साथ लेकर चलने का काम हुआ है। इसी कड़ी में गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण के आरंभ में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वे देश के किसानों, नौजवानों, महिलाओं के लिए अहर्निस कार्य करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करते, श्रमिकों पर पुष्प वर्षा करते देखा, अभिभूत हुआ।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के बाद से किसानों, नौजवानों, महिलाओं, श्रमिकों के साथ हमारी आस्था को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद से 2017 तक मात्र एक एक्सप्रेसवे बना था। आज छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले ही किया है।

बलिया लिंक एक्सप्रेसवे, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे और अब गंगा एक्सप्रेसवे की नींव रखी जा रही है। लगभग 600 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे न केवल प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने का काम करेगा, बल्कि इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह आपसी दूरी को ही नहीं कम करेगा, बल्कि दिलों की दूरी को भी कम करेगा। लोगों को जोड़ने का भी काम करेगा। इस एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां पहुंचे हैं।

PM मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया शिलान्यास, बोले- UP +YOGI बहुत है UPYOGI

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रमिकों के प्रति स्नेह और सम्मान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मान दिया। इसके पहले प्रयागराज में कुम्भ के दौरान सफाईकर्मियों का पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया। देश में यह पहली बार हुआ जब किसी प्रधानमंत्री ने स्वच्छताकर्मियों का पैर धोया हो। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार, संतोष गंगवार, संघमित्र मौर्य, जय प्रकाश रावत, अशोक रावत समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

यह है परियोजना

गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है। यह देश की सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इस परियोजना पर 36 हजार, 230 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिविल निर्माण पर 19 हजार, 754 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वहीं भूमि क्रय के लिए नौ हजार, 255 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस परियोजना का सीधे लाभ मेरठ, हापुड़, बुलंद शहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले को मिलेगा।

Tags: cm yogiGanga ExpresswayGanga Expressway in shahjhapurGanga Expressway Projectshahjhapur newsYogi News
Previous Post

Alexa के जरिए बच्चे ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दी ऐसी चीज, मां के उड़ गए होश

Next Post

कराची विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 13 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Chicken Keema Paratha
खाना-खजाना

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

28/05/2026
Silver Ring
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

कराची विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 13 घायल

यह भी पढ़ें

डकैत गिरफ्तार

लखनऊ : डकैती और नकबजनी करने वाले गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, लूट का समान बरामद

11/11/2020
Cucumber Face Pack

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

22/07/2025
Umar Ahmed

अतीक के बेटे की आज लखनऊ में पेशी, पिता की हत्या के बाद बदल गया उमर का व्यवहार

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version