Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी की सरकार के साढ़े चार साल में प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को आज साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। इन वर्षों का अगर लेखा-जोखा लिया जाए तो प्रदेश भर में विकास की गंगा बहाई गई है। गांवों से लेकर शहर तक के विकास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य कराया है। सबसे खास बात यह है कि गावों को ऑनलाइन कर जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय से सीधा जोड़ा गया है।

जिले की 612 ग्राम सभा में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीब असहाय लोगों को लाभान्वित किया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडाराज पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। किसानों का विशेषकर हित किया गया है। हर तरह से लोगों की सहायता योगी सरकार ने की है।

आजादी के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री ऐसा जनता के सामने आया है। जो कि जनता के हर दुख सुख में शामिल हुआ हो और जनता जनार्दन की खातिर माफियाओं को जेल पहुंचाया हो। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने योगी सरकार के साढ़े चार पूरे होने पर सवाल के जवाब में कही।

कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पीड़ितों की सहायता की।गरीबों के लिए नि:शुल्क अन्न वितरण योजना चलाई, जो योजना अभी तक चलाई जा रही है। जिससे करोड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सुरक्षित रखने के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रति कार्ड 35 किलो राशन मुहैया कराया है।

CM योगी कल प्रस्तुत करेंगे सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता मुरीद बन चुकी है। आने वाले समय में योगी एक बार प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में जहां उज्जवला योजना चलाकर गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस मुहैया कराई गई। वहीं वही गरीबों की चिकित्सा के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को छत दी गई।

उन्होंने बताया कि सरकार की सबसे खास बात यह रही की गांव की सरकार पूरा कारोबार देख रही है। पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, मेट की नई नियुक्तियां कर उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। जो कि गांव में आज भी मनरेगा द्वारा चलाए गए कार्यों का निरीक्षण कर रही है। और आंगनबाड़ी कुपोषित नि:शुल्क पोषक सामग्री उपलब्ध करा रही है। कुल मिलाकर योगी सरकार की साढ़े चार साल बहुत ही खास रहे हैं और जनता को लाभान्वित किया गया है।

इस संबंध में जब समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव यूनुस अंसारी से बातचीत की गई उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। सपा सरकार ने जो योजनाएं चलाई थी वही योजनाएं आज भी चलाई जा रही हैं। भाजपा नेता खामखा वाह-वही लूट रहे हैं। आने वाला समय सपा सरकार का होगा। सपा सरकार लोगों की सरकार है। आम जनता की सरकार है, जनता यह बात जानती है।

Exit mobile version