Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर अवनीश तिवारी की 15.27 लाख की सम्पत्ति कुर्क

House Attached

House Attached

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को गैंगस्टर अवनीश तिवारी की अपराध से अर्जित की गई 15.27 लाख की सम्पत्ति को कुर्क (Property Attached) की है।

जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त अवनीश मूलरूप से सुलतानपुर जिले के सरायमंगा में रहता है। उसने कई साल पहले आनशोध संस्थान नाम की कंपनी बनाकर बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करता था। उससे उसने बहुत सारी संम्पत्ति बना ली थी। डर से उसके खिलाफ कोई भी व्यक्ति पुलिस से शिकायत नहीं करता था।

साल 2019 में उसने अपना गैंग बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए अपराध करने लगा। उसके खिलाफ हजतरगंज थाना में नौ आपराधिक मुकदमें दर्ज हुए है। गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की पंद्रह लाख सत्ताइस हजार दो सौ छियान्नवे रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।

माया होटल को कुर्क करने के आदेश

एडीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चारबाग स्थित माया होटल में अनैतिक देह व्यापार की शिकायत छापेमारी की गई थी। इसमें एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के निर्देश पर होटल को कुर्क (Property Attached) करने का आदेश पारित हुआ है।

Exit mobile version