Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर गोल्डी ने अब कबड्डी प्रमोटर के घर पर कराई फायरिंग, दी चेतावनी

Gangster Goldy

Gangster Goldy

कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग करवाने वाले मास्टरमाइंड गैंग्स्टर गोल्डी ढिल्लों (Gangster Goldy) की अब एक नई पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट में गैंगस्टर ने कनाडा के बाद अब न्यूजीलैंड में फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने न्यूजीलैंड में फायरिंग करवाने का दावा किया। एक कबड्डी प्रमोटर पर गैंग ने फायरिंग करवाने का दावा किया है।

सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों (Gangster Goldy) का पोस्ट सामने आया है। फायरिंग का वीडियो भी जारी किया गया है। गैंगस्टर ने पोस्ट में कबड्डी प्रमोटर गोपा बैंस के न्यूजीलैंड वाले घर पर फायरिंग करने का दावा किया है।

न्यूजीलैंड में फायरिंग की ली जिम्मेदारी

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों (Gangster Goldy) ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा, पिछले 2 दिनों से कबड्डी प्रमोटर गोपा बैंस के न्यूजीलैंड वाले घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लेता हूं। ये गरीब लोगों पर न्यूजीलैंड में बहुत दबाव डालता था। अब हम इसे असली मायने में समझाएंगे कि दबाव क्या होता है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने आगे कहा, ये जो खुद को किंगपिन बनकर घूम रहा है, हम इसे दिखाएंगे कि यह क्या है।

कबड्डी प्रमोटर को दी चेतावनी

साथ ही गैंगस्टर ने कबड्डी प्रमोटर गोपा बैंस को चेतावनी भी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, इसे हमारी तरफ से आखिरी चेतावनी है कि सुधर जाए, वरना इसकी जान को हमारी तरफ से कोई कुत्ता भी नहीं बचा सकता। वेट एंड वॉच…

Exit mobile version