Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तिहाड़ जेल में खूनी गैंगवॉर, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या

Gangster Prince Tewatia

Gangster Prince Tewatia murdered in Tihar Jail

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में शुक्रवार शाम को गैंगवॉर की घटना की जानकारी सामने आई है। इस गैंगवॉर में लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया ( Prince Tewatia) की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे यह गैंगवॉर की घटना हुई है। गैंगवॉर में अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गैंगवॉर के दौरान कुछ लोगों ने प्रिंस तेवतिया ( Prince Tewatia) पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रिंस पर 5 से 7 बार चाकुओं से वार किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को जब इस गैंगवॉर की सूचना मिली तो उन्होंने जेल नंबर 3 में जाकर देखा। जहां पर प्रिंस घायल पड़ा था और उसके साथ अन्य लोग भी घायल पड़े थे।

साइबर क्राइम विभाग को जल्द मिलेगा अपना प्रशासनिक भवन

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत ही दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित किया गया है। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस गैंगवॉर में रोहित चौधरी गैंग का नाम सामने आ रहा है।

Exit mobile version