Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर उप्र से गिरफ्तार, दाऊद से है कनेक्शन

Gangster Subhash Singh Thakur arrested from UP

Gangster Subhash Singh Thakur arrested from UP

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर (Subhash Singh Thakur) गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुर की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से हुई है। सुभाष ठाकुर को बिल्डर समय चौहान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मीरा-भायंदर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर (Subhash Singh Thakur) को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। सुभाष सिंह दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा रहा है। उस पर बिल्डर समय चौहान की हत्या का आरोप है।दरअसल मुंबई से सटे विरार में 26 फरवरी 2022 को बिल्डर समय चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में शुरू से ही मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर का नाम सामने आया था।

लंबे समय से फतेहपुर जेल में बंद था सुभाष सिंह (Subhash Singh Thakur)

बताया जा रहा है कि सुभाष सिंह ठाकुर लंबे समय से फतेहपुर जेल में बंद था और जेल के अंदर से ही अपने आपराधिक नेटवर्क और गैंग को ऑपरेट कर रहा था। गैंगस्टर सुभाष सिंह (Subhash Singh Thakur) मुंबई के जेजे शूटआउट केस में मुख्य आरोपी रहा है। सुभाष सिंह दाऊद इब्राहिम का बेहद खास माना जाता था।

दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा सुभाष (Subhash Singh Thakur) 

दाऊद इब्राहिम की बहन के पति इस्माइल इब्राहिम पारकर की हत्या के बाद उसने दाऊद के कहने पर उस हत्या में शामिल आरोपियों को मरवाया दिया था। इसी वजह से सुभाष सिंह ठाकुर (Subhash Singh Thakur) को दाऊद का भरोसेमंद और करीबी माना जाता रहा है। हालांकि, दाऊद इब्राहिम और सुभाष ठाकुर का साथ लंबा नहीं रहा। साल 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दाऊद और सुभाष का संबंध टूट गया।

Exit mobile version