Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 30 करोड़ की चोरी का है मास्टरमाइंड

Gangster Vikas Lagarpuria

Gangster Vikas Lagarpuria

नई दिल्ली। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया (Gangster Vikas Lagarpuria) को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली से सटे गुड़गांव (गुरुग्राम) में 30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड था।

गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में साल 2021 में 5 अगस्त के दिन 30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया था। इस वारदात में दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया (Gangster Vikas Lagarpuria) इस चोरी का मास्टरमाइंड है। बदमाशों ने अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रकम चुराई थी। पुलिस इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था। इसके आधार पर दुबई में इसे दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे अब भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने विकास लगरपुरिया को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। विकास लगरपुरिया पर हत्या, लूट, वसूली के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी विकास से पूछताछ करेगी।

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, घरों से बाहर निकले लोग

इससे पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने विकास लगरपुरिया गिरोह के दो शूटरों चेतन मान उर्फ बॉक्सर और धीरपाल को गिरफ्तार किया था। इनमें से चेतन राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर रह चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोस्टवांटेड इनामी अपराधी विकास गुलिया उर्फ विकास लगरपुरिया के शूटर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ा अपराध करने की फिराक में हैं। आरोपियों ने दिल्ली में कुछ जघन्य अपराध को अंजाम देने के मकसद से मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार खरीदे हैं।

Exit mobile version