Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर की 12 लाख कीमत की लक्जरी कार जब्त

Property Seized

Property Seized

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश एक गैंगस्टर की 12 लाख रुपये कीमत की नई लक्जरी कार जब्त कर ली। गैंगस्टर के विरुद्ध पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी जिसके बाद जब्ती का आदेश हुआ था।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही है। इसी क्रम में जटहां बाजार पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम कार्रवाई करते हुए एक गैंगस्टर की कार जब्त की।

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश पर धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना हनुमानगंज से सम्बन्धित अभियुक्त जवाहिर यादव पुत्र दुखी यादव, निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग नोनिया पट्टी थाना जटहां बाजार के विरुद्ध की गई।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गैंगस्टर ने अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से कार क्रय की थी। यह कार्रवाई एसआई महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

Exit mobile version