Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, थे मशहूर सिनेमैटोग्राफर

Gangu Ramsay

Gangu Ramsay

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। दिग्गज फिल्ममेकर गंगू रामसे (Gangu Ramsay) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 83 साल के थे। रविवार (7 अप्रैल) सुबह मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। वे उन 7 रामसे भाइयों में से एक थे, जिन्हें ‘पुरानी हवेली’ और ‘तहखाना’ जैसी कल्ट हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके फैमिली मेंबर्स ने उनके निधन की पुष्टि करते की।

उन्होंने आधिकारिक बयान में कहा, “बेहद दुख के साथ हम यह घोषणा कर रहे हैं कि हम रामसे भाइयों में से एक मशहूर सिनेमैटोग्राफर, फिल्ममेकर, निर्माता और एफ यू रामसे के दूसरे बड़े बेटे गंगू रामसे का निधन हो गया है।

उन्होंने आज सुबह 8 बजे 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बीते एक महीने से हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे। उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।” वे अपने पीछे बेटी गीता रामसे और बेटे चंदर रामसे को छोड़ गए हैं।

आज ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि रामसे भाइयों को बॉलीवुड में डरावनी फिल्मों के पर्याय के रूप में देखा जाता है। एफयू रामसे ने रामसे बदर्स फिल्म्स नाम के बैनर की स्थापना की थी।

गंगू रामसे (Gangu Ramsay) ने 50 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी का कमाल दिखाया। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’, ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘बंद दरवाजा’ और ऋषि कपूर स्टारर ‘खोज’ शामिल हैं।

Exit mobile version