Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

GATE की फाइनल आंसर की जारी, gate.iitb.ac.in पर करें चेक

Gate 2021

Gate 2021

आईआईटी बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (GATE 2021) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद आंसर की जारी की गई है। gate.iitb.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा 22 मार्च को गेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

https://gate.iitb.ac.in/21_Final_QP.php

गेट परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7,12,13 और 14 फरवरी को देशभर में किया गया था। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर बाद) में हुई थी। गेट परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इस बार आईआईटी बॉम्बे ने इस परीक्षा का आयोजन किया है। इस साल गेट में दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गए हैं।

UGC ने एमफिल और पीएचडी स्टूडेंट्स को थिसिस जमा करने के लास्ट डेट बढ़ा दी

इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इसके अलावा देश की बहुत सी पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) कंपनियां भी इसी परीक्षा के जरिए भर्तियां करती हैं। यही नहीं बहुत सी स्कॉलरशिप के लिए भी इसी परीक्षा के प्राप्तांक मान्य होते हैं।

Exit mobile version