Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गौहर खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार का मनाया जन्मदिन

gauhar khan

गौहर खान जैद दरबार

नई दिल्ली| बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने जैद को खुद के लिए एक ‘ब्लेसिंग’ बताया है। फोटो में दोनों ने एक कलर के कपड़े पहने हैं।

दुबई में हलवा-पूरी मिस कर रही हैं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा

गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद को अपनी खुशियों की वजह बताते हुए फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, “आप सबसे अमेजिंग (हॉट भी) इंसान हैं। आपके साथ नासमझ होना आसान होता है। आपके साथ मैं खुलकर हंसती हूं, आपकी केयरिंग साइड, फोटोज क्लिक करने से पहले मेरे बाल ठीक करना, यह आपको बेस्ट बनाता है। मैं दिल से आपके जन्मदिन पर आपके लिए प्रार्थना करती हूं। बर्थडे ब्वॉय, जैद आप मेरे लिए एक ब्लेसिंग हैं। आपको जीवन में सारी खुशियां, अच्छी सेहत और सफलता मिले। आमीन …आपका आने वाला साल शानदार रहे।”

बता दें, गौहर ‘सीनियर’ के रूप में बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान थे। 2 हफ्ते के बाद यह सभी बिग बॉस से बाहर आ गए थे। जैद ने गौहर के आने पर एक प्यारी-सी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उनका घर में स्वागत किया था। गौहर के साथ फोटो शेयर करते हुए जैद ने लिखा था, “स्वागत है क्वीन! आपको जिन्दगी में और अधिक सफलता और शक्ति मिले।”

हालांकि दोनों ने ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन कुछ दिन पहले जैद दरबार के पिता म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार का इनके रिलेशन पर रिएक्शन आया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है।

Exit mobile version