Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गौहर खान फिर बनेंगी मम्मी, इस क्यूट अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

Gauhar Khan

Gauhar Khan

गौहर खान (Gauhar Khan) और जैद दरबार ने फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। गौहर ने जैद के साथ मिलकर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी है। दोनों का अनाउंसमेंट वीडियो काफी क्यूट है। गौहर ने बताया कि बेबी 2 आने वाला है।

वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों पहले गाने पर परफॉर्म करते हैं और फिर गौहर (Gauhar Khan) अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हैं। दोनों डांस भी करते हैं। वीडियो शेयर कर गौहर ने लिखा, आप सबके प्यार और प्रार्थनाएं की जरूरत है। दुनिया को प्यार के साथ नचाएं। गजा बेबी 2 आने वाला है।

वीडियो पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यारे कमेंट्स किए हैं। सभी ने आने वाले बेबी पर खूब प्यार लुटाया है। अब 3 लोगों का यह परिवार 4 जन का बनने वाला है।

गौहर (Gauhar Khan) और जैद के बारे में बता दें कि दोनों की साल 2020 में शादी हुई थी। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए थे। इसके बाद साल 2023 में दोनों का बेटा हुआ।

गौहर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फौजी 2 और लवली लोला में भी नजर आई थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2021 में फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं। अभी गौहर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Exit mobile version