Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जैद दरबार से इस दिन निकाह करेंगी गौहर खान

Gauhar Khan Zaid Darbar Nikah

गौहर खान जौद दरबार शादी

नई दिल्ली| गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक ऑफिशियलि रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। गौहर और जैद एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज खूब शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी वायरल हो रही हैं।  लेकिन अब तो दोनों की शादी की डेट सामने आई है।

युजवेंद्र चहल की मंगेतर के साथ RCB को सपोर्ट करने पहुंचीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई के होटल में होगी और 2 दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा। खबरें यह भी हैं कि दोनों जो हाल ही में गोवा गए थे, वहां दोनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

अब यह खबर सच है या झूठ ये तो सिर्फ गौहर और जैद ही बता सकते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

इस्माइल ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Exit mobile version