Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जापानी कंपनी से वसूली प्रकरण में उप श्रमायुक्त पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड

Suspended

Suspended

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक जापानी कंपनी से वसूली प्रकरण में अब गौतम बुद्घ नगर के उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने विदेश निवेशकों से खुद बात नहीं की और न ही समय दिया। अधीनस्थों से उनके संपर्क करने की अपेक्षा की गई।

दरअसल जापान की इस कंपनी ने सीधे सीएम से इस प्रकरण में शिकायत की। अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा के मुताबिक इस कंपनी ने पैसे की वसूली संबंधी आरोप लगाया है जिसमें उपश्रमायुक्त कार्यालय के लिए लिपिक को पहले ही निलंबित (Suspended) किया जा चुका है।

अनु सचिव दिलीप कुमार शुक्ल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस प्रकरण की जांच मुख्यालय से अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह  एवं उप श्रमायुक्त आरपी गुप्ता ने की।

साकार हो रहा रामराज्य का संकल्प: योगी

उनकी प्रारंभिक जांच में आया है कि उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती। ऐेसे में उन्हें निलंबित कर  मुख्यालय कानपुर से संबद्घ किया गया है।

Exit mobile version