Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। वो यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती के दौरान गौतम गंभीर ने नन्दी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।

शुक्रवार को पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। गंभीर वे रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। सुबह करीब 4 बजे वह मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। गौतम गंभीर ढाई घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। सुबह 6:30 बजे वह मंदिर से निकल गए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से बाबा महाकाल का प्रसाद व तस्वीर भेंटकर गौतम गंभीर का सम्मान किया।

चांदी द्वार से पूजा अर्चना की

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चांदी द्वार पर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करते हुए भी देखे गए। पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद नंदी हाल में पहुंचकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया और हाथ जोड़ने के साथ ही ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी देखे गए।

गंभीर (Gautam Gambhir) आज पहली बार बाबा महाकाल के दरबार नहीं पहुंचे। इसके पहले भी वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ चुके हैं। यहां उन्होंने पूर्व में भी भस्म आरती में पहुंचकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए थे और यह दिव्य और भव्य भस्म आरती भी देखी थी। और इस आरती को देखने के बाद इस अलौकिक बताया था।

Exit mobile version