Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गायत्री शक्ति पीठ पर यज्ञ पूजन का हुआ अनुष्ठान

सिद्धार्थनगर।रविवार को गंगा दशहरा गायत्री जयंती पंडित श्रीराम शर्मा जी के पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ सिद्धार्थ नगर में यज्ञ पूजन अनुष्ठान के माध्यम से लोक कल्याण की मंगल कामना की गई। स्वास्थ्य संवर्धन हेतु मंत्रोचार के माध्यम से अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर आर पी मिश्र, अशोक तिवारी, महादेव तिवारी, रामऔतार दिवेदी, कैलाश त्रिपाठी, राधेश्याम जयसवाल, राणा प्रताप सिंह, कुसुम कसौधन, कुसुम जायसवाल, सत्यभामा मिश्रा सहित तमाम परिजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version