• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जॉर्ज सोरोस को बाइडेन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, इनको भी किया गया सम्मानित

Writer D by Writer D
05/01/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
George Soros

George Soros

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेस्सी, पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर और निवेशक जॉर्ज सोरोस (George Soros) के अलावा 14 लोगों को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है। बाइडेन शनिवार दोपहर को अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस में पुरस्कार विजेताओं को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।

व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, वैश्विक शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में योगदान दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि पुरस्कार के लिए चुने गए बिल क्लिंटन, लॉरेन, मेस्सी, कार्टर और सोरोस (George Soros) सहित ये 19 व्यक्ति ऐसे महान नेता हैं, जिन्होंने अमेरिका और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाया है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है। जिसमें पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, अभिनेता माइकल जे फॉक्स, यू 2 रॉक बैंड फ्रंटमैन बोनो, दिग्गज सेवानिवृत्त बास्केटबॉल खिलाड़ी इरविन मैजिक जॉनसन और अन्य शामिल हैं।

इन लोगों को भी मिल सम्मान

अन्य लोगों में स्पेनिश-अमेरिकी पाक कला के अन्वेषक जोस एंड्रेस, उद्यमी टिम गिल, जेन गुडाल, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, वोग के एडिटर एना विंटोर, द कार्लाइल ग्रुप के सह-संस्थापक डेविड रुबेनस्टीन, विज्ञान शिक्षक विलियम सैनफोर्ड नाई, पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक, लेखक और नाटककार जॉर्ज स्टीवंस जूनियर, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता एना विंटोर शामिल हैं।

जॉर्ज सोरोस (George Soros) को भी किया गया सम्मानित

ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक जॉर्ज सोरोस (George Soros) को भी प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे एलेक्स सोरोस ने उनकी ओर से सम्मान स्वीकार किया। मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों में पूर्व अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी, पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन बाल्डविन कार्टर, मिसिसिपी फ्रीडम डेमोक्रेटिक पार्टी के संस्थापक फैनी लू हैमर और मिशिगन के पूर्व गवर्नर जॉर्ज रोमनी शामिल हैं।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगा अतीक का पोस्टर, माफिया के हत्यारों को बताया ‘देवदूत’

बता दें कि जॉर्ज सोरोस (George Soros) पर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप है। इसे लेकर कई बार संसद में भी जमकर हंगामा हो चुका है। आरोप यह भी है कि वह भारत की सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष को फंडिंग भी कर रहे हैं। जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है।

Tags: George Sorosinternational News
Previous Post

राष्ट्रभक्त व रामभक्त थे कल्याण सिंहः योगी

Next Post

BJP के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके सरकार में मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Harvansh Singh Rathore

BJP के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके सरकार में मंत्री

यह भी पढ़ें

Horoscope

18 फरवरी राशिफल: इन पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

18/02/2023
श्रुति हासन

श्रुति हासन ने “Black Saree” में बिखेरे जलवे, ज़रूर अपनाए सिम्पल फ़ेस्टिवे लुक

22/10/2020
Face

मुरझा गई हैं फेस की स्किन, ऐसे करें खुद को रिफ्रेश

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version