Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रक्षाबंधन के पर्व पर खुद को करे तैयार, फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

Glowing Skin

Glowing Skin

बेदाग और चमकदार चेहरा (Glowing Face) सभी लडकियों को पसंद होता है। खास तौर पर तब जब त्यौहार नजदीक हो। ऐसे में राखी का त्यौहार आने वाला ही है। जिसमे सभी बहने अपने आपको सबसे अलग दर्शाना चाहती है। जिसके लिए वह पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है। इन ब्यूटी ट्रीटमेंट की बजाये आप घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आज म आपको बताने जा रहे उन घरेलू तरीको के बारे में जिसमे बहुत कम पैसो में चेहरे की सुन्दरता (Glowing Face)को बढ़ाया जा सकता है। तो आइये जानते है इस बारे में…

* केला, सेब, पपीता तथा संतरे को मिलाकर इस मिश्रण को आधा घंटा तक चेहरे पर लगाकर चेहरे को ताजे ठण्डे पानी से धो डालिए। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, मृतक कोशिकाओं को साफ करता है तथा त्वचा पर काले धब्बे को दूर करता है।

* खीरे के जूस में दो चम्मच दूध पाउडर तथा अंडे का सफेद भाग मिलाकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को चेहरे तथा तथा गर्दन पर आधा घंटा तक लगाकर बाद में ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

* एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा बाद चेहरे को साफ पानी से धो डालिए। इससे त्वचा का रंग निखर (Glowing Face)जायेगा।

*निम्बू और शहद को अच्छे से मिला, बाद में थोडा सा दूध भी डाल दे। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लग ले ऐसा करने से दाग धब्बे नही रहंगे और साथ ही चमक भी आएगी।

* आँखों के निचे के काले घेरे हटाने के लिए आलू बुखारे की जरूरत पड़ेगी। आलू बुकहरे के गुदे को निकाले और इसे अच्छे से फेंट दे। अब इसमें ग्लिसिरिन डालकर मिला ले। असा करने से काले घेरे दूर होंगे और साथ ही त्वचा रंग भी साफ़ होगा।

Exit mobile version