Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं इसका फेसपैक

Mango Face Pack

Mango Face Pack

गर्मी (Summer) का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल हैं आम (Mango)। स्वाद और सेहत से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता हैं। आम जहां स्वादिष्ट होता है वहीं हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आम त्वचा को ग्लोइंग (Glowing) बनाने और त्वचा की कई समस्याओं जैसे टैनिंग (Taining) , रिंकल्स (Wrinkles) आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको आम से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर गोरी, निखरी और बेदाग स्किन पाई जा सकती हैं। इसी के साथ आपको बेजान, डल, सनटैनिंग, सनबर्न आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन फेसपैक (Mango Face Pack)  के बारे में…

आम और ओटमील से बना फेसपैक (Mango Face Pack) 

यह फेस पैक डेड स्किन को हटाता है। जबकि आम त्वचा को मुलायम बनाता है, ओट्स और बादाम प्राकृतिक स्क्रबर्स के रूप में काम करते हैं। कच्चा दूध आपके रंग को हल्का करने में मदद करता है। इस फेस मास्क का उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा तुरंत तरोताजा महसूस करेगी। इसके लिए 1 आम को छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें मैश करें। फिर उसमें 3 चम्मच ओट्स पाउडर और 7-8 भिगोए बादाम का पेस्ट मिलाएं। आखिर में इसमें दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

आम और बेसन से बना फेसपैक (Mango Face Pack) 

इस फेसपैक के लिए एक बाउल में 4 बड़े चम्मच कच्चे आम का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच दही, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर उंगलियों से फैलाएं। फेस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें। बेसन न केवल एक अद्भुत एक्सफोलिएटिंग एजेंट है, बल्कि यह टैन हटाने में भी मदद करता है। दही टैन और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

आम और पपीते से बना फेसपैक (Mango Face Pack) 

स्किन पिगमेंटेशन कई वजहों से हो सकती है, जिनमें से एक मुख्य कारण है ज़्यादा मात्रा में मेलनिन का प्रोडक्शन। इनसे पूरी तरह छुटकारा पाना तो थोड़ा मुश्किल है मगर आम और पपीते से बने फेसपैक से इन्हें कम ज़रूर किया जा सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच आम के पल्प में 2 बड़े चम्मच पपीते का पल्प मिलाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 25 मिनट बाद धो लें। नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से जल्द ही पिगमेंटेशन कम हो जाएगी।

आम और अंडे से बना फेसपैक (Mango Face Pack) 

अंडे से स्किन की टैनिंग हटेगी। आम स्किन को ड्राय होने से बचाता है। यह पैक झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को रोकता है। इस फेसपैक के लिए 1 अंडे की सफेदी को अच्छी तरह फेंटें और उसमें 2 बड़ा चम्मच आम का पल्प मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। फेस पैक लगाएं और इसे सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

आम और गुलाब जल का फेसपैक (Mango Face Pack) 

यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पल्प लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Exit mobile version