Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कड़ी मेहनत के बाद भी करियर में नहीं मिल रही सफलता, तो इन उपायों से पाएं तरक्की

Lal Kitab

Lal Kitab

जीवन में कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई लोगों को सफलता हाथ नहीं लगती है। ऐसे में अपनी किस्मत को कोस निराशा में लोग डूब जाते हैं। निराशा भरी जिंदगी से निकलने के लिए लाल किताब (Lal Kitab) आपकी मदद कर सकती है। इसके बताए उपायों को अपनाकर आप जीवन में तरक्की पा सकते हैं। लाल किताब वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतों पर बनी है। इस किताब (Lal Kitab) में व्यक्ति के जीवन की समस्याओं का हल होता है।

तरक्की के रास्ते खोलने के लिए उपाय

आप जीवन में व्यापार व करियर में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लाल किताब के उपाय के अनुसार आपको रोज गाय को रोटी, चीटियों को शक्कर और पक्षियों को दाना डालना चाहिए। यह उपाय आपको तरक्की के मार्ग पर लेकर जा सकता है।

धन लाभ पाने के लिए उपाय

आप आर्थिक तंगी की वजह से परेशान हैं, तो लाल किताब (Lal Kitab) के इस उपाय को कर सकते हैं। आपको 21 शुक्रवार तक महालक्ष्मी की पूजा करनी है। आप उनको केसर से बनी खीर का भोग लगाएं। उसके बाद इस प्रसाद को पांच कन्याओं में बांट दें।

उसके बाद घर की सबसे बड़ी महिला को सबसे पहले प्रसाद दें, फिर अपने घर के अन्य सदस्यों में इसको बांटे। ऐसा कर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

समस्याओं के समाधान के लिए उपाय

आपके बनते काम में रुकावट आ रही है, तो एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसको सिरहाने रख दें। उसके बाद अगले दिन सुबह उठते ही इस पानी को वृक्ष में डाल दें। यह काम आपको लगातार 43 दिनों तक करना ह। यह आपके जीवन से समस्याओं को दूर कर देगा।

Exit mobile version