Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुछ नेचुरल तरीके के इस्तेमाल से रातों रात पिंपल्स से पाएँ छुटकारा

Acne

Acne

लाइफ़स्टाइल डेस्क। खराब लाइफस्टाइल, खानपान, बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल पाना एक आम समस्या है। लेकिन इन पिंपल्स के कारण आपका पूरे चेहरे का लुक खराब हो जाता है। चेहरे पर पड़े पिंपल को छिपाने के लिए कई तरह के फाउंडेशन या फिर क्रीम्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसका अपना अलग साइड इफेक्ट होता है। ऐसे में आप कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर इस समस्या से रातों रात छुटकारा पा सकते हैं।

शहद और दालचीनी

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल के साथ-साथ पोर्स और एक्ने की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच शहद में एक चमम्च दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे साफ चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कपीब 10-15 मिनट तक लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

टी ट्री ऑयल

इस ऑयल में शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल को हटाने में मदद करते है। इसके लिए 1 पार्ट टी ट्री ऑयल में 9 पार्ट पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। अगर जरूरी हैं तो आप मॉश्चराइजर भी लगा सकते हैं। इसे आप रोजाना 1-2 बार जरूर लगाए।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करने के साथ जलने और घावों को ठीक करने में मजदद करता है। इसके साथ ही यह पिंपल्स से आसानी से निजात दिला देता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को मॉश्चराइजर की तरह स्किन में अच्छी तरह लगा लें। इसे दिन में 1-2 बार इस्तेमाल करे।

लहसुन

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने के लिए लहसुन की 2-3 कली लेकर पीस लें। इसके बाद इसे पिंपल में लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद धो लें। अगर आपको लहसुन लगाने के बाद अधिक खुजली, जलन या फिर स्किन लाल हो जाती हैं तो तुरंत चेहरा धो लें।

Exit mobile version